फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   शौचालय निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

शौचालय निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 17 Jul 2017 01:06 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सकलडीहा। विकास खंड के उकनीपालराय गांव में रविवार को ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण और साफ सफाई कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि गांव को ओडीएफ गांव के तहत चयन नही किया गया तो ग्रामीण आन्दोलन के लिये मजबूर होंगे।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में सफाई कर्मियों के तैनाती होने के बावजूद गांव में कुड़े करकट का अंबार लगा हुआ है। गलियों में जलजमाव के चलते नालियां बजबजा रही है। ग्रामीणों को ओडीएफ योजना के तहत शौचालय की सुविधा नही मिल पा रहा है। जिसके कारण महिलाये बाहर शौच करने के लिये मजबूर है। आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव को ओडीएफ गांव में चयन करते हुए प्रति घर में शौचालय निर्माण और साफ सफाई कराने की मांग को लेकर नारेबाजी किया। उधर ग्राम प्रधान कैलाश यादव ने बताया की गांव में चार राजस्व गांव मनिहरी, अम्बाचक, उकनीपालराय और मनिहरा है। जिसमे मनिहरी में शौचालय का निर्माण हो चुका है। अम्बाचक में शौचालय का निर्माण हो रहा है। पानी भरा होने के कारण समस्या हो रही है। शीध्र ही उकनीपालराय गांव में भी शौचालय बनवाया जायेगा। इस दौरान नंदलाल, संदीप सिंह, ब्रिजराज पांडेय, अदया पांडेय, प्रमिला पांडेय, तारा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed