फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   गंगा सतलज में जुड़ेगा एसी थर्ड कोच

गंगा सतलज में जुड़ेगा एसी थर्ड कोच

Fri, 18 Jan 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
गंगा सतलज में जुड़ेगा एसी थर्ड कोच
पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेट लतीफी जारी है। हालांकि पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय मंडल के सोननगर में इंटरलाकिंग के कार्य की वजह से 22 ट्रेनों का परिचालन रद्द करने और 31 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित करने के बाद अप की ट्रेनों की स्थिति सुधर गई है। वहीं डाउन की तरफ से आने वाली ट्रेने घंटों विलंब से चल रही है। गुरुवार को निरस्त 22 ट्रेनों केे साथ अप और डाउन की दस अन्य ट्रेनें निरस्त रहेगी। तूफान एक्सप्रेस, जनसाधारण आदि ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन पर नहीं पहुंचेगी। वहीं डाउन में चंबल एक घंटे, नार्थ ईस्ट तीन घंटे, अमृतसर एक्सप्रेस दो घंटे, सीमांचल सवा चार घंटे, गंगा सतजल ढाई घंटे, भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस पौने पांच घंटे, अर्चना एक्सप्रेस सात घंटे, महाबोधि चार घंटे, अजीमाबाद पौने तीन घंटे की देरी से चली। वहीं, धनबाद से फिरोजपुर के बीच चलने वाली गंगा-सतलज एक्सप्रेस में यात्री सुविधाओं को देखते हुए एसी थर्ड कोच को और जोड़ा जाएगा। बी-3 कोच के एक कोच और जुड़ने से यात्रियों को आसानी होगी। अप ट्रेन में बीस से और डाउन में 22 जनवरी से बी-3 कोच जुड़ेगा। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इस तरह ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी की एक, तृतीय श्रेणी की वातानुकूलित कोच दो, स्लीपर केे दस, सामान्य श्रेणी के सात, एसएलआर 02 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed