{"_id":"5ad4f6f74f1c1b9f098b4eb8","slug":"111523906295-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो के धक्के से चाचा-भतीजी की मौत, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो के धक्के से चाचा-भतीजी की मौत, पिता घायल
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली के समीप सोमवार की दोपहर 12 बजे बोलेरो ने चाचा-भतीजी को रौंद दिया। दुर्घटना में पांच वर्षीय मासूम राधा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसके चाचा तुफानी (20) ने इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। बाइक चला रहे परिवार के ही सदानन्द उर्फ डप्पू घायल हो गए। डप्पू का प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इ
जमुनीपुर निवासी तुफानी अपने बड़े भाई पप्पू की बेटी राधा का कक्षा एक में नगर के एक निजी स्कूल में प्रवेश कराकर चचेरे भाई सदानन्द उर्फ डप्पू के साथ मोटरसाइकिल से घर वापस आ रहा थे। जैसे ही वह पेट्रोल पंप के पास से आगे बढ़े उसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने साइड से धक्का मार दिया। जिसके कारण सदानन्द से मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से पीछे बैठे तुफानी व राधा दोनों सड़क पर गिर गए। मोटर साइकिल पर कोई भी हेलमेट नहीं पहने था। सड़क पर गिरने के बाद पीछे से आ रही दूसरी बोलेरो राधा के सिर को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। वहीं राधा के चाचा तुफानी भी इसके चपेट में आ गए। घटना के बाद बोलोरो चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने के बाद मौकेपर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गई। जहां चिकित्सकों ने राधा को मृत घोषित कर दिया। वहीं इलाज के दौरान तुफानी ने भी दम तोड़ दिया। सदानन्द का प्राथमिक इलाज कराने के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।