फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   शिक्षक एमएलसी चेतनरायन सिंह ने आंदोलनरत शिक्षकों को दिया समर्थन

शिक्षक एमएलसी चेतनरायन सिंह ने आंदोलनरत शिक्षकों को दिया समर्थन

Mon, 26 Mar 2018 12:55 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक एमएलसी चेतनरायन सिंह ने आंदोलनरत शिक्षकों को दिया समर्थन

विज्ञापन
मुगलसराय। मांगों के समर्थन में वित्त विहीन शिक्षकों का मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार नौवें दिन रविवार को भी जारी रहा। चकिया में मूल्यांकन कर रहे वित्त विहीन शिक्षकों के समर्थन में पहुंचे शिक्षक विधायक चेतनरायन सिंह ने कहा कि शासन स्तर पर सहमति बनने के बाद भी मानेदय नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए आंदोलन तेज किया जाएगा। जिले में महेन्द्र टेक्निकल कालेज चंदौली में बने मूल्यांकन केंद्र और मुगलसराय स्थित नगर पालिका इंटर कालेज में बने मूल्यांकन केंद्र पर आंदोलनकारी डटे रहे और नारेबाजी की।
वित्तविहीन शिक्षक मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों को मानदेय देने, उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों को अनुदानित करने तथा बोर्ड परीक्षा 2016 के मूल्यांकन कार्य का पारिश्रमिक का भुगतान करने की मांग को लेकर मूल्यांकन कार्य का विरोध कर रहे हैं। नगर पालिका इंटर कालेज में प्रदर्शन के दौरान चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान ब्रह्मानंद, विद्या सागर,शंभूनाथ गुप्ता, कमलाकांत शर्मा, राधा बल्लभ ओझा, मोजाहिद लारी, जाहिदा बेगम, अफसरी बेगम, रीना शुक्ला, संजय कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन

चकिया संवाददाता के अनुसार आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज में स्थापित मूल्यांकन केंद्र के बाहर चल रहे शिक्षकों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए रविवार को शिक्षक एमएलसी चेतनरायन सिंह पहुंचे। उन्होंने धरना देकर मूल्यांकन बहिष्कार आंदोलन में वित्तविहीन शिक्षकों का समर्थन किया। चेतनारायण सिंह ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर जल्द ही हल निकाला जाएगा। इस दौरान वित्तविहीन शिक्षकों ने कहा कि यदि मांगे पूरी नही हुई तो शिक्षक सड़क पर उतरेंगे। इस दौरान वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, रमेश प्रसाद अरविंद कुमार गुप्ता, मोहम्मद असलम, रामकिशुन सिंह, संजय सिंह चंदेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed