{"_id":"5ab6965a4f1c1bbc758b76e4","slug":"111521915482-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित विहीन शिक्षकों का मूल्यांकन कार्य बहिष्कार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित विहीन शिक्षकों का मूल्यांकन कार्य बहिष्कार जारी
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
विरोध किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। मांगों के समर्थन में वित्त विहीन शिक्षकों का मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार आठवें दिन शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान जिले के तीनों केंद्रों पर शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
वित्तविहीन शिक्षक मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों को मानदेय देने, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों को अनुदानित करने तथा बोर्ड परीक्षा 2016 के मूल्यांकन कार्य का पारिश्रमिक का भुगतान करने की मांग को लेकर मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे हैं। नगर पालिका इंटर कालेज में प्रदर्शन के दौरान चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान ब्रह्मानंद, विद्या सागर,शंभूनाथ गुप्ता, कमलाकांत शर्मा, राधा बल्लभ ओझा, मोजाहिद लारी, जाहिदा बेगम, अफसरी बेगम, रीना शुक्ला, संजय कुमार सिंह रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार वित्तविहीन शिक्षकों ने शनिवार को भी आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज में स्थापित मूल्यांकन केन्द्र के बाहर धरना दिया। इस दौरान वित्तविहीन शिक्षकों ने कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं की गई तो शिक्षक सड़क पर उतरकर सरकार का विरोध करेंगे। प्रदर्शन के दौरान माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार गुप्ता, कन्हैया चौबे, अशोक कुमार, जमुना सिंह, सरिता यादव, विमला, दमयंती मौर्या, विपिन कुमार द्विवेदी, दिलीप कुमार, मिथिलेश, शांता प्रसाद यादव, सत्यप्रकाश गुप्ता, दीपकेशचंद्र केशरी, स्वतंत्र कुमार यादव, दशरथ यादव, विजय बहादुर सिंह मौजूद रहे।