{"_id":"5aa03cd64f1c1be13b8b69c6","slug":"111520450774-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंद्रजीत सभापति और शशि पांडेय उपसभापति निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंद्रजीत सभापति और शशि पांडेय उपसभापति निर्वाचित
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। बुधवार को क्रय-विक्रय सहकारी समिति चकिया का सभापति, उपसभापति तथा उच्च समितियों का चुनाव हुआ। इसमें इन्द्रजीत गुप्ता को सभापति तथा शशि कुमार पांडेय को उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
क्रय-विक्रय सहकारी समिति के आठ संचालको ंका पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। जिसमें संस्थागत निर्वाचन क्षेत्र चकिया से अरविंद सिंह, मृदुला पटेल, सरोज राय तथा गीता यादव, शहाबगंज संस्थागत निर्वाचन क्षेत्र से इंद्रजीत गुप्ता तथा शशि कुमार पांडेय एवं व्यक्तिगत निर्वाचन क्षेत्र से अनिल सिंह व संतोष प्रधान चुने गये थे।
बुधवार को सभापति तथा उपसभापति के साथ ही उच्च सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरंभ हुआ। सभापति पद के लिए इंद्रजीत गुप्ता तथा अरविंद सिंह ने व उपसभापति पद के लिए शशि कुमार पांडेय एवं अनिल सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। लेकिन बाद में अरविंद सिंह तथा अनिल सिंह ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। जिससे सभापति, उपसभापति के पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसके अतिरिक्त पीसीएफ लखनऊ के लिए महेंद्र राव, जिला सहकारी बैंक वाराणसी के लिए गौरव श्रीवास्तव, सुधाकर कुशवाहा, संतोष तथा गीता यादव, डीसीएफ वाराणसी के लिए अशोक, प्रदीप कुमार, बंधु प्रसाद एवं अजीत, होलसेल वाराणसी के लिए सरोज राय, दीपक, सुंदर जायसवाल, कृभको के लिए दशरथ सोनकर, शशि कुमार पांडेय, इफ्को के लिए रामलखन एवं विनोद पांडेय, पैक्स फेड के लिए भानू प्रताप सिंह को प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर महेंद्र राव, सुधाकर कुशवाहा, मंगला राय, गौरव श्रीवास्तव, श्रीकांत मौर्या, अरविंद गुप्ता, विनोद यादव, तनवीर खान मौजूद रहे।