{"_id":"5a9eed464f1c1b5e6e8b8e1f","slug":"111520364870-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी नौ मार्च को होने वाले चंदौली और नौगढ़ ब्लाक प्रमुख के उपचुनाव के लिए मंगलवार को कुल सात लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। बुधवार को विकास खंड परिसर में ही नामांकन का कार्य होगा। जिसके लिए प्रत्याशी अपने कागजात तैयार करने में जुट गए हैं। हालांकि नामांकन फार्म की बिक्री का कार्य बुधवार को भी सुबह 11 बजे से दो बजे के बीच होगा। इस दौरान प्रत्याशी फार्म खरीद कर नामांकन कर सकते हैं। चंदौली सदर में सपा के बैनर तले निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनीं भगवानदासी देवी के निधन के बाद यह पद रिक्त था। जबकि नौगढ़ ब्लाक प्रमुख जवाहर खरवार की कुर्सी अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद चली गई थी।
पांच से सात मार्च तक फार्म की बिक्री के साथ-साथ सात मार्च को नामांकन व आठ मार्च को नामांकन पत्रों की जांच व चुनाव चिह्न वितरण की तिथि घोषित की है। इस उपचुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल एक बार फिर से तेज हो गई है। पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं खरीदा था। मंगलवार को चंदौली के लिए पूर्व ब्लाक प्रमुख भगवानदासी देवी की बड़ी बहू कालिंदी सिंह के लिए प्रस्तावक ने दो सेट में नामांकन फार्म खरीदा। इसके साथ ही हरिचरन सिंह ने भी नामांकन फार्म खरीद कर हलचल और तेज कर दी है। इस दौरान एडीएओ कोआपरेटिव अनुभव सिंह, सुशील मौजूद रहे।
उधर नौगढ़ ब्लाक प्रमुख के लिए मंगलवार को भाजपा सांसद छोटेलाल खरवार की पत्नी मुनिया देवी, जय मोहनी के बीडीसी सुजीत सिंह गोला, बाद के जिलाजीत, पूर्व ब्लाक प्रमुख नीतू सिंह एवं बजरडीहा के संजय यादव ने नामांकन पर्चा खरीदा।