फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   110 trains will run on diverted routes until October 4.

Chandauli News: चार अक्तूबर तक 110 ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

Wed, 23 Sep 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
110 trains will run on diverted routes until October 4.
पीडीडीयू नगर। बिहार में नए मोकामा रेल पुल से ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की तैयारी के तहत 21 सितंबर से एनआई (नॉन इंटरलॉकिंग) कार्य किया जा रहा है। इसके कारण पीडीडीयू मंडल से गुजरने वाली पूर्वा, ब्रह्मपुत्र, कुंभ एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जा रहा है। रेलवे ने चार अक्तूबर तक अलग-अलग तिथियों में 110 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन की सूची जारी की है।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि एनआई कार्य के कारण कुछ ट्रेनों को किउल-शेखपुरा-बिहारशरीफ-बख्तियारपुर के रास्ते चलाया जाएगा। वहीं कई ट्रेनें दानापुर-पाटलिपुत्र-शाहपुर पटोरी-बरौनी होकर जाएंगी। कुछ ट्रेनों का परिचालन गया रूट से किया जाएगा। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को मुंगेर, जमालपुर, खगड़िया, कटिहार और मालदा टाउन होकर चलाने का निर्णय लिया गया है। नई व्यवस्था के तहत पीडीडीयू जंक्शन से होकर चलने वाली हावड़ा -नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस किउल-शेखपुरा-बिहारशरीफ-बख्तियारपुर होकर चलेगी।
विज्ञापन

इसी दिन अमृतसर-हावड़ा मेल और हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस का भी मार्ग बदला रहेगा। दिल्ली-कामाख्या और कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल को ग्रैंड कॉर्ड-गया-किउल होकर चलाया जाएगा। पटना-जसीडीह और पटना-दुमका एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। 23 सितंबर को न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत और पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत दोनों का मार्ग बदला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआई कार्य के दौरान हावड़ा-काठगोदाम और काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस को वर्धमान-रामपुरहाट-मुंगेर-बरौनी होकर चलाया जाएगा। मौर्य एक्सप्रेस की दोनों दिशाओं का मार्ग भी कई दिनों में बदला रहेगा। कोलकाता-गोरखपुर और गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस को मालदा टाउन-कटिहार-बरौनी के रास्ते चलाने की व्यवस्था की गई है।
वहीं, देहरादून-हावड़ा और हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस को कई तिथियों में ग्रैंड कॉर्ड के रास्ते चलाया जाएगा। भागलपुर-आनंद विहार और आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस भी निर्धारित दिनों में परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन मार्ग की जानकारी लेने की अपील की गई है, ताकि स्टेशन और यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed