फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   11 people died in Dumri village due to high fever, villagers in panic

डूमरी गांव में तेज बुखार से 11 लोगों की मौत, दहशत में ग्रामीण

Mon, 10 May 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
11 people died in Dumri village due to high fever, villagers in panic
शहाबगंज। शहरों के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। गांवों में लोगों के बड़ी संख्या में मरने से ग्रामीण दहशत में है। डूमरी गांव में 15 दिनों के भीतर 11 लोगों की मौत के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर 35 लोगों का सैंपल लिया। इसके साथ गांव में सैनिटाइजेशन के साथ दवा का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बरती गई लापरवाही अब भारी पड़ने लगी है। ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना के पांव पसारने लगा है। पिछले 15 दिनों में डूमरी गांव 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इतनी संख्या में हुई मौतों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सबसे पहले गांव निवासी नन्दलाल मौर्य के पुत्र आनन्द (45) अचानक से बीमार हुए। उन्हें तेज बुखार के साथ सांस लेने की समस्या परेशानी हुई। समुचित इलाज नहीं मिलने के बाद उनकी मौत हो गयी। इसके बाद गांव में रामसेत मौर्य, शकुंतला देवी, लालजी चौहान, मराछी, रामराज मौर्य, कामदेव पांडेय, प्रभुनारायण, विन्दा चौबे, पुष्पा की मृत्यु हो गयी। गांव में इतने लोगों की मौत के बाद ग्रामीण भी सकते में आ गये। इतनी बड़ी संख्या में मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सोमवार को हरकत में आया। इस दौरान 35 लोगों की सैंपल लिये गये हैं साथ ही दवा का छिड़काव कराया गया है। पीएचसी शहाबगंज प्रभारी डा. संदीप गौतम ने बताया कि लोगों के सैंपल लिये गये है। यदि इसमे लोगों कि रिपोर्ट पॉजीटिव आयेगी तो अन्य ग्रामीणों की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed