फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कार्यशाला में दी यातायात नियमों की जानकारी

कार्यशाला में दी यातायात नियमों की जानकारी

Wed, 06 Feb 2019 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
कार्यशाला में दी यातायात नियमों की जानकारी
चंदौली। परिवहन विभाग की ओर मंगलवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कार्यालय परिसर में कार्याशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने किया। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद करीब चार दर्जन से अधिक चार पहिया वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। कार्यशाला के दौरान संभागीय परिवहन प्रवर्तन अधिकारी श्रीराम यादव ने कहा कि शासन के निर्देश के चार से दस फरवरी तक 30वां सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। अभियान चलाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क पर वाहन चलाने के नियमों की जानकारी उपलब्ध रहे। कहा कि आज सड़क पर जल्दबाजी में लोग बगैर किसी सीट बेल्ट लगाए अपने गंतव्य की ओर निकल जाते हैं लेकिन ऐसे में दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। एआरटीओ विजय प्रकाश सिंह ने कहा कि यातायात नियमों के प्रति सजग रहकर सड़क हादसों को टाला जा सकता है। चालक वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात न करें। सुरक्षित सफर के लिए नशे में वाहन न चलाएं। कहा कि सड़क पर जगह-जगह यातायात संकेतक लगे होते हैं। इन्हें देखे और यातायात नियमों का पालन करें। कहा कि हल्की लापरवाही चालक की जिंदगी पर भारी पड़ती है। लेकिन यह हादसा उसके परिवार को बर्बाद कर देता है। इसके पूर्व यातायात नियमों के पालन के लिए सभी को सामूहिक रुप से शपथ दिलाई गई। इस दौरान मालकर अधिकारी राजेश्वर कुशवाहा, रघुबर यादव, बासदेव यादव सहित चालक और ट्रांसपोर्टर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed