फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   महात्मा गांधी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे कांग्रेसी

महात्मा गांधी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे कांग्रेसी

Tue, 05 Feb 2019 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे कांग्रेसी
चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सदर तहसील के पंडित कमलापति त्रिपाठी उद्यान में धरना देकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर गांधी जी की अपमानजनक तस्वीर वायरल की गई है। आरोप लगाया कि यह कृत्य भाजपा के इशारे पर किया गया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि इतिहास गवाह है और पूरा देश जानता है कि राष्टपिता महात्मा गांधी की हत्या संघ व भाजपा के विचारधारा के लोगों के साजिश के तहत किया गया था। आज जब उसी विचार धारा के लोगों की सरकार बनी तो उन्हीं के इशारे पर आरजकता फैलाने वाले संगठन के लोगों ने एक बार फिर अपने कृत्यों को दोहराने का प्रयास किया है। इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए कम है। गांधी की का अपमान कांग्रेस के कार्यकर्ता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। ऐसे कृत्य करने वालों को सरकार तत्काल गिरफ्तार करें, अगर ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेसी जन आंदोलन करने को बाध्य होगे। इस दौरान डा.सुल्तान खां, रजनीकांत पांडेय, सतीश बिंद, रामानंद यादव, गुलाब राम, जमाल इमरान, कौशल कुमार रहे। इसी तरह पीडीडीयू नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आरोपी को को संरक्षण दे रही है। काली महाल स्थित कार्यालय से जुलूस धर्मशाला रोड स्थित महात्मा गांधी कांप्लेक्स पहुंचा, जहां बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed