फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बेसहारा पशुओं पर रोक लगाने से अनजान है विभाग

बेसहारा पशुओं पर रोक लगाने से अनजान है विभाग

Sun, 03 Feb 2019 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
बेसहारा पशुओं पर रोक लगाने से अनजान है विभाग
चंदौली। छुट्टा पशुओं को आश्रय स्थलों में रखने के फरमान के बाद भी अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। विभागीय अधिकारी शासन से मिले 50 लाख रुपये के बजट को खपाने के लिए खानापूर्ति में जुटे हैं। शनिवार को डीएम कार्यालय के सामने खेत में अवारा पशुओं का झुंड फसल बरबाद कर रहा था और किसान परेशान थे। अवारा पशुओं की बढ़ती तादात किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। किसानों की फसल बेसहारा पशुओं का निवाला बन रही है। दर्जनों की संख्या में पशु खेतों में व सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। बेसहारा पशुओं के चारे को सरकार ने एक करोड़ रुपये की मंजूरी देने के साथ ही 50 लाख रुपये संबंधित विभाग को अवमुक्त भी कर दिया है। नगर निकायों और ग्राम पंचायत स्तर पर डीएम ने पशु आश्रय स्थल भी बनाने के निर्देश दिए है। नगर निकायों की ओर से आनन फानन में अस्थाई आश्रय बना दिए और कुछ छुट्टा घुमंतु पशुओं को पकड़कर कोरम पूर्ति कर ली लेकिन हकीकत कुछ और ही है। रविवार की दोपहर छुट्टा पशु डीएम कार्यालय के सामने एक गेंहू के खेत में चरते दिखे लेकिन जिम्मेदार इससे बेखबर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed