फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   जयप्रकाश को 53 मतों से पराजित कर अशिलेश बने महामंत्री

जयप्रकाश को 53 मतों से पराजित कर अशिलेश बने महामंत्री

Thu, 10 Jan 2019 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
जयप्रकाश को 53 मतों से पराजित कर अशिलेश बने महामंत्री
सकलडीहा। सकलडीहा बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव बुधवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। चुनाव में केवल महामंत्री पद के लिए मतदान हुआ। इसमें अखिलेश तिवारी ने जयप्रकाश नारायण को 53 मतों से पराजित किया। 317 मतदाताओं में 188 ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष सहित अन्य सभी पदों पर सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए थे। देर शाम मुख्य चुनाव अधिकारी कुबेर सिंह ने विजेता पदाधिकारी की घोषणा की। महामंत्री पद के चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमागहमी का माहौल बना रहा। मतदान के लिए तीन टेबल लगाए गए थे। 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। इसमें 120 मत अखिलेश को और उनके प्रतिद्वंदी जयप्रकाश नारायण को महज 67 मत प्राप्त हुए। एक मत अवैध घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी ने 53 मतों से अखिलेश तिवारी को विजयी घोषित किया। चुनाव में अध्यक्ष मनोज पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र भारती, कनिष्ठ उपाध्यक्ष बच्चेलाल मौर्य, सहायक सचिव प्रशासन श्यामजी प्रसाद व कोषाध्यक्ष राजेश सिंह सहित कार्यकारिणी में शिवकुमार सिंह, रमाकांत पांडेय, यशंवत सिंह यादव, श्रीकांत सिंह, बुद्धिराम, संजय श्रीवास्तव, शासकीय अधिवक्ता जगदीश सिंह, संजय कुमार सिंह और योगेंद्र मिश्रा बबलू पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। मुख्य चुनाव अधिकारी कुबेर सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी जर्नादन मिश्र, जयप्रकाश ओझा, रामजनम, राजकुमार सिंह ने विजेता पदाधिकारियों को बधाई दी। इस मौके पर अतुल तिवारी, भूपेंद्र नारायण सिंह, दिनेश सिंह, नितिन तिवारी, सच्चिदानंद सिंह, गोपाल सिंह, सुभाष सिंह, विजय प्रताप सिंह, दीनानाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed