फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नाले पर पुलिया निर्माण के लिए उतरे सड़क पर, लगाया जाम

नाले पर पुलिया निर्माण के लिए उतरे सड़क पर, लगाया जाम

Sun, 06 Jan 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
नाले पर पुलिया निर्माण के लिए उतरे सड़क पर, लगाया जाम
पीडीडीयू नगर। नगर के वार्ड संख्या एक चतुर्भुजपुर के चौहान बस्ती में जाने वाले मार्ग पर सीवेज और जल निकासी की व्यवस्था न होने से नाराज स्थानीय लोगों ने काली महाल-सहजौर मार्ग पर जाम लगा। इससे करीब चार घंटे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। नागरिक पुलिया निर्माण की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि पुलिया न होने से सीवेज का पानी गलियों में बहता है और घरों से बाहर निकलना मुश्किल होता है। आक्रोशित लोगों ने सभासद का पुतला भी फूंका। सभासद के जल्द ही काम शुरू कराने का आश्वासन देने पर आंदोलनकारी माने और जाम हटाया।
विज्ञापन

काली महाल-सहजौर मार्ग से चतुर्भुजपुर के चौहान बस्ती और यादव बस्ती में मार्ग जाता है। इस पर इंटरलाकिंग तो बिछाई गई है लेकिन नाली निर्माण नहीं हुआ है। प्रवेश स्थल पर ही पुलिया नहीं होने के कारण पानी निकासी नहीं हो पाती है और आने जाने में काफी परेशानी होती है। कई बार शिकयत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। नाराज लोगों ने शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे रस्सी घेर कर और वाहन खड़ाकर काली महाल सहजौर रोड को जाम कर दिया। इसके बाद सभासद और पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सभासद रीना के पति वीरू रावत मौके पर पहुंच कर समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। युवाओं ने सभासद का पुतला तैयार कर उसमें आग लगा दी। चार घंटे बाद पालिका अध्यक्ष, ईओ और जेई से वार्ता के बाद वीरू रावत ने आश्वासन दिया कि जल्द ही पुलिया निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके बाद लोग माने और जाम समाप्त किया। इस संबंध में सभासद रीना देवी ने कहा कि पुलिया निर्माण का प्रस्ताव पास हो गया है, ठेकेदार की लापरवाही से काम नहीं शुरू हो सका है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सुनील, विकास, लल्लन, चंद्रशेखर यादव, प्रदीप, सत्या, संजय विश्वकर्मा, सुरज गुप्ता, संदीप बरनवाल, रामबाबू चौहान, आशा देवी, लालती, बैजंती, रीता, लखपति, मंजू गुप्ता, प्रेमशीला, सुनील जायसवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed