{"_id":"5a7ca5594f1c1b8c268b92c5","slug":"101518118233-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज की भूमि में आबाद होंगे वनवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम समाज की भूमि में आबाद होंगे वनवासी
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। काशी वन्य जीव प्रभाग के चकिया रेंज के अंतर्गत मुबारकपुर बीट के मझराती बंधी वन क्षेत्र में वनवासियों के 16 परिवारों को कौड़िहार गांव की ग्राम समाज की भूमि में बसाने की योजना स्थानीय प्रशासन ने तैयार की है।
मझराती वन क्षेत्र से वनवासियों को बेदखल करने के लिए वन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन ने पिछले दिनों ़अतिक्रमण अभियान चलाया था। जिसमें कई वनवासियों के घरों को प्रशासन ने गिरा दिया था। जिससे वनवासियों के सामने विस्थापित होने का संकट गहरा गया था। वनवासियों को वन भूमि से हटाकर किसी दूसरी जगह बसाने की योजना प्रशासन ने स्वीकार करते हुए इसे अमलीजामा पहनाना आरंभ कर दिया है। जिसके तहत ब्लाक प्रमुख शिवेंद्र प्रताप सिंह को 26 वनवासी परिवारों से बातचीत कर उन्हें अन्यत्र बसने के लिए राजी कराने की जिम्मेदारी दी गयी थी। बातचीत के बाद 16 वनवासी परिवारों ने अन्यत्र जाकर जीवन यापन करने पर सहमति जताई। शेष वनवासी परिवार वन भूमि छोड़ने को राजी नहीं हुए। ब्लाक प्रमुख ने बताया कि ये सहमत 16 वनवासी परिवार शहाबगंज विकास खंड के कौड़िहार गांव के निवासी है तथा वहां की मतदाता सूची में उनका नाम भी दर्ज है। उन्होंने कहा कि सहमत वनवासी परिवारों की सूची उन्होंने तहसीलदार चकिया को सौप दी है। इन परिवारो को कौड़िहार गांव में ग्राम समाज की भूमि पर पट्टा देकर बसाया जायेगा।