फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सांसद ने किया पौधरोपण, बताई पर्यावरण की महता

सांसद ने किया पौधरोपण, बताई पर्यावरण की महता

Fri, 07 Jul 2017 01:11 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
सांसद ने किया पौधरोपण, बताई पर्यावरण की महता

विज्ञापन
नौगढ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर के तत्वाधान में वृक्षारोपण अभियान के तहत गुरुवार को जयमोहनी रेंज के चोरमरवां जंगल में राबर्ट्सगंज के सांसद छोटेलाल ने दोपहर में पौधरोपण किया। इस दौरान नौगढ सभागार में वन विभाग द्वारा एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

प्रभागीय वनाधिकारी गोपाल ओझा ने कहा कि धर्मशाला बनाने से अच्छा है कि एक बरगद का पेड़ लगाया जाय। इस दौरान वहां विशिष्ट अतिथियों द्वारा बड़े पौधों का रोपण किया जाएगा। उप प्रभागीय वनाधिकारी जेपी सिंह ने कहा कि पेड़ों को पुराणों में देव वृक्ष भी कहा गया है। जिसमें देवताओं का निवास होता है। ऐसे में इनका नुकसान करने से मनुष्य को क्षति का सामना करना पड़ सकता है। वनक्षेत्राधिकारी जयमोहनी रेंज नरेन्द्र राय ने कहा कि सामाजिक वानिकी योजना के तहत वन क्षेत्र के 20 हेक्टेयर में फलदार तथा औषधि प्रजाति के छह से आठ फुट के पौधो का रोपण किया गया है। वहीं मझगाई रेंज में एक जुलाई से सात जुलाई तक निरंतर पौध रोपड़ का कार्य चलता रहेगा। इसके पूर्व में लोगगीत गायकों द्वारा पर्यावरण सरंक्षण के लिए गीत के माध्यम से जागरुक किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी छेदीलाल, वनक्षेत्राधिकारी नौगढ विजेन्द्र श्रीवास्तव, जानकी शरण एसके सिंह, कोतवाल किशोर कुमार चौबे, ज्ञानी देवी, देवेन्द्र साहनी, मणिकर्णिका कोल, विमला यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed