फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चंदौली में लोकजन शक्ति पार्टी के दो-दो जिलाध्यक्ष

चंदौली में लोकजन शक्ति पार्टी के दो-दो जिलाध्यक्ष

Thu, 06 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
चंदौली में लोकजन शक्ति पार्टी के दो-दो जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
चंदौली। चन्दौली में एक ऐसी भी पार्टी है जिसमें जिलाध्यक्ष पद पर दो लोग अपना दावा कर रहे हैं। बात हो रही है कि केन्द्रीय मंत्री राम बिलास पासवान के लोक जनशक्ति पार्टी की। उक्त पार्टी में गुटबाजी उस वक्त सतह पर दिखी, जब बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन अवसर पर दोनों जिलाध्यक्ष विज्ञप्ति लेकर अखबार के कार्यालय पर पहुंचे। दोनों ने खुद को असली बताते हुए विपक्षी को फर्जी करार दिया और कई गंभीर आरोप भी लगाए। फिलहाल असली कौन है और फर्जी कौन? यह पार्टी के लिए जांच का विषय है।
केन्द्रीय खाद्य एवं रसद मंत्री राम विलास पासवान का बुधवार को उनकी पार्टी लोजपा ने जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। शाम के वक्त पार्टी के निशान व राष्ट्रीय अध्यक्ष की तस्वीर लगी विज्ञप्ति लेकर उमाशंकर सिंह पहुंचे। उन्होंने खुद को पार्टी का जिलाध्यक्ष बताते हुए खबर का प्रकाशन करने की बात कही और उनके बाद उन्होंने बिना नाम लिए दूसरे गुट पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। इनके जाने के एक घंटे बाद पार्टी का पैड लेकर पहुंचे पार्टी के पुराने कार्यकर्ता रामबचन पासवान ने विज्ञप्ति देते हुए खुद को जिलाध्यक्ष बताया। कहा कि उमाशंकर सिंह को कुछ समय के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन अब तक पद के लालच में पार्टी विरोधी कार्य कर रहे हैं, जिससे संगठन व पार्टी को क्षति हो रही है। इस प्रकरण को लेकर हाईकमान से बात की जाएगी। किसकी बात में कितनी सच्चाई है यह बता पाना मुश्किल है, लेकिन लोजपा में दो-दो जिलाध्यक्षों के होने की चर्चा खूब रही। दोनों ही गुटों ने अलग-अलग कार्यकर्ताओं संग राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया और संगठन हित में कार्य करने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण चैधरी ने कहा कि रामबचन पासवान चन्दौली जनपद के जिलाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

चंदौली। लोजपा अध्यक्ष व केन्द्रीय खाद्य एवं रसद मंत्री रामबिलास पासवान का 73वां जन्मदिन बुधवार को मनाया गया। इस दौरान लोजपा की ओर से पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने केक काटा और एक-दूसरे का मुंह मीठा किया और पार्टी की नीतियों का बखान किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम बिलास पासवान ने हमेशा गरीबों व मजलूमों का ध्यान रखा है। उन्होंने मंत्री रहते हुए खाद्य एवं रसद विभाग में कई बड़े परिवर्तन देश की जनता के हित में किया। लोजपा हमेशा गरीबों व मजलूमों की लड़ाई लड़ने का काम किया है। इस मौके पर चंद्रिका तिवारी, हरि प्रताप सिंह, शान्ति पासवान, बीरू पासवान, शेखर पासवान, संदीप सिंह, हरिहर सिंह, निर्मला चैहान, गुंजन जायसवाल, राजाराम पासवान, चन्द्रमा पासवान, रामलखन पासवान, लोचन पासवान, मनोज राजभर, सचाऊ पासवान, रामकीर्ति, कमलेश पासवान, दीना पासवान, अरविंद पासवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed