फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   1009 poor families will get permanent roof

Chandauli News: 1009 गरीब परिवारों को मिलेगा पक्की छत

Tue, 05 Nov 2024 03:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
1009 poor families will get permanent roof
पीडीडीयू नगर। जिले में 1009 गरीब परिवारों को अब पक्का घर मिलेगा। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत शासन ने उनके आवेदनों को स्वीकृति दे दी है। ग्राम्य विकास विभाग ने पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कर लिया है। अब उनके बैंक खाते में आवास की पहली किस्त भेजी जाएगी।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभार्थियों को आवास मुहैया कराया जाएगा। योजना के तहत सरकार ग्रामीण इलाकों में आर्थिक रूप से कमजोर, मुसहर, वनटांगिया, जेई और एईएस से प्रभावितों को छत मुहैया कराती है। जिनके पास अपना आवास न हो, उन्हें ही योजना का लाभ मिलेगा। आवास योजना के तहत लाभार्थियों को तीन किस्तों में एक लाख 20 हजार रुपये आवास निर्माण के लिए दिए जाते हैं। इनमें प्रथम किस्त 40 हजार रुपये, द्वितीय किस्त 70 हजार रुपये और आवास निर्माण का लगभग पूरा काम होने पर 10 हजार रुपये लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण के तहत पात्रता श्रेणी में आने वालों को ही योजना का लाभ मिलेगा। प्राकृतिक आपदा और कालाजार पीड़ित, वन टांगिया, मुसहर, जेई व एईएस प्रभावित, कुष्ठ रोगी, सहरिया, कोल, थारू, नट एससी, लोहार, दिव्यांगजन, बोक्सा जनजाति व निराश्रित महिला को पात्रता की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट----
शासन से मुख्यमंत्री आवास योजना के 1009 आवेदनों की स्वीकृति मिली है। पात्र लाभार्थियों के बैंक खाते में आवास की प्रथम किस्त जल्द भेजी जाएगी। - एसएन श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed