फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   10 special trains went through the station for workers

श्रमिकों को लेकर 10 स्पेशल ट्रेनें स्टेशन से गुजरीं

Thu, 07 May 2020 05:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
10 special trains went through the station for workers
श्रमिकों को लेकर 10 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें स्टेशन से गुजरीं
विज्ञापन

बिहार-झारखंड के हजारों श्रमिकों की हुई घर वापसी
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से देश मे लागू लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न राज्यों के मजदूर दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं। ऐसे में कई राज्यों की ओर से मजदूरों को घर वापस लाने के लिए ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी दस श्रमिक स्पेशल ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरीं। । इसमें दस हजार से अधिक श्रमिक ट्रेनों में सवार थे।

गृह मंत्रालय के निर्देश पर लॉकडाउन में महानगरों में फंसे श्रमिकों को घर वापसी के लिए चलाए जा रहे श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी है। बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र,हरियाणा, राजस्थान से बिहार और झारखंड राज्यों के लिए श्रमिक रवाना हुए। इन ट्रेनों से दस हजार से अधिक श्रमिक घर वापस गए। ट्रेनों से स्थानीय स्टेशन पर किसी को उतरना नहीं था। पानी भरने और स्टाफ बदलने के लिए ट्रेनें यहां रुकी।ट्रेनों के स्थानीय स्टेशन पर पहुंचने पर आरपीएफ और जीआरपी ने सुरक्षा में तैनात रही। वहीं वाणिज्य विभाग के सहयोग से आईआरसीटीसी ने यात्रियों को पानी की बोतल और फूड्स पैकेट वितरित किए। स्टेशन पर ट्रेनों के इंजन के चालक रूम, गार्ड बोगी आदि को सैनिटाइज किया गया। बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश के चार पल्ली से बिहार के सीतामढ़ी, लिंगमपल्ली से दरभंगा, बीबीमार से गया, करनूल से बैरगनिया, महाराष्ट्र के नागपुर से मुजफ्फरपुर, वर्धा से असम के दिगरू, हरियाणा के हिसार से कटिहार, पंजाब के लुधियाना से झारखंड के डाल्टेनगंज, राजस्थान के कोटा से दानापुर और उदयपुर से हाजीपुर रवाना हुई। इस दौरान स्टेशन पर सीएसजी अशोक अनिल, स्टेशन अधीक्षक आरके सिंह,डिप्टी एसएस कमर्शियल एएन प्रसाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed