फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   10 crore to 50 villages will be rejuvenated

Chandauli News: 10 करोड़ से 50 गांवों का होगा कायाकल्प

Fri, 27 Dec 2024 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
10 crore to 50 villages will be rejuvenated
चंदौली। पीएम आदर्श ग्राम योजना के तहत 10 करोड़ रुपये से जिले के 50 गांवों का कायाकल्प किया जाएगा। एक गांव में 20 लाख रुपये की लागत से सफाई, रोशनी, जल निकासी, पेयजल सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चार चरणों में जिले में कुल 151 गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें से 20 गांवों में चार करोड़ रुपये की लागत से सत्र 2019-20 में कई काम कराए जा चुके हैं। अब दूसरे चरण में विकास कार्य के लिए 50 गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों में मार्च 2025 तक काम पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए शासन से 10 करोड़ रुपये का बजट आवंटन कर दिया गया है। सभी गांवों में विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को दी गई है।
विज्ञापन


ये विकास कार्य होंगे-

चयनित गांवों में आवास, पेयजल, सफाई, सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय का निर्माण, सोलर लाइट, स्ट्रीट लाइट लगाने, नाली के निर्माण, हैंडपंप और ठोस अपशिष्ट के निस्तारण समेत अन्य सुविधाएं विकसित कराई जाएंगी। इसके लिए सर्वे किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन गांवों का होगा विकास

---------
पीएम आदर्श ग्राम योजना के तहत नियामताबाद ब्लाॅक के भरछा, छित्तमपुर, तारनपुर, कुढ़कला, सदर के सिरसी, नवहीं, मसौनी, उरगांव, छितो में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसी तरह शहाबगंज के भूसीकृतपुरवा, रसिया, बनभीषमपुर, ढोढनपुर, चकिया के सोनहुल, सकलडीहा के अमड़ा, दरियापुर, पंचदेउरा, चकिया के महरखां, नौगढ़ के बोझ और धानापुर के विशुनपुर कलां गांव का चयन किया गया है।



वर्जन

पीएम आदर्श ग्राम योजना के तहत चार चरणों में 151 गांवों का चयन किया गया है। प्रथम चरण में 20 गांवों में विकास कार्य कराए जा चुके हैं। दूसरे चरण में चयनित 50 गावों में काम शुरू कराने के लिए 50 प्रतिशत बजट का आवंटन हो गया है। कुछ गांवों में काम शुरू कराया जा चुका है। - सौरभ भारद्वाज, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed