फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   10 acre crop submerged due to breach of minor embankment

माइनर का तटबंध टूटने से 10 एकड़ फसल जलमग्न

Thu, 23 Jul 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
10 acre crop submerged due to breach of minor embankment
नियामताबाद। सिंचाई विभाग की लापरवाही से किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। बुधवार की भोर में बौरी माइनर का तटबंध टूटने से किसानों की करीब 10 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। वहीं पानी के अभाव में अन्य किसानों के खेतों में धान की रोपाई नहीं हो पाई। किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तटबंध बनवाने की मांग की। उनकी मांग पर सिंचाई विभाग ने दोपहर के बाद तटबंध के मरम्मत कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन

विकासखंड क्षेत्र में सिंचाई के लिए नरायनपुर पंप कैनाल से बौरी माइनर का निर्माण कराया गया है। इससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसानों के फसल की सिंचाई होती है। बुधवार की भोर में विभागीय कर्मचारियों ने माइनर में इतना अधिक पानी छोड़ दिया कि सिरसी बुधवार गांव के पास माइनर का तटबंध टूट गया। इससे करीब 10 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी। क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। वहीं अवर अभियंता सोनू कुमार ने कहा कि तटबंध कमजोर होने के कारण टूट गया था जिसकी मरम्मत कराई जा रही है। जल्द ही खेतों में पानी पहुंचने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed