फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   cbi upset from power and internet in kunda

कुंडा: बिजली और इंटरनेट बने सीबीआई का सिरदर्द

Sun, 10 Mar 2013 01:46 PM IST
कुंडा/ब्यूरो
कुंडा/ब्यूरो Updated Sun, 10 Mar 2013 01:46 PM IST
विज्ञापन
cbi upset from power and internet in kunda

डीएसपी हत्याकांड की जांच के लिए कुंडा में डेरा डाले सीबीआई टीम को अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ रहा है। कभी बिजली कटौती तो कभी इंटरनेट झटका दे रहा है।

विज्ञापन


खराब व्यवस्था की वजह से सीबीआई को काम करने में परेशानी हो रही है। शनिवार को सीबीआई अफसरों ने इंतजाम में जुटे जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार भी लगाई।

शनिवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे नगर पंचायत कुंडा कार्यालय पहुंची सीबीआई ने कार्यालय के भीतर सभी के प्रवेश पर रोक लगा दी। बाहर बैठे सुरक्षा कर्मियों से कहा गया कि जिन्हें बुलाया जाए, सिर्फ उन्हें ही भीतर भेजा जाए।
विज्ञापन


इसके बाद से कार्यालय के दोनों तल पर लगे कंप्यूटर और लैपटॉप की मदद से घटना का खाका तैयार किया जाने लगा। इसी बीच अचानक बिजली गुल हो गई। इससे टीम के हाथ रुक गए। व्यवस्था के लिए जनरेटर की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर से काम शुरू हुआ तो इंटरनेट सेवा धड़ाम हो गई। इस अव्यवस्था से टीम के लोगों को गुस्सा आ गया। व्यवस्था में जुटे जिम्मेदार अधिकारियों को जमकर खरीखोटी सुनाई गई। इसके बाद कोतवाली पुलिस और व्यवस्था में लगे कर्मचारियों ने सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए दौड़ भाग शुरू कर दी।

तीसरे पहर व्यवस्थाएं सुचारु रूप से काम करने लगीं। फिर से सीबीआई घटना का खाका तैयार करने में जुट गई। सभी साक्ष्य कंप्यूटर में फीड किए जाते रहे। भगोड़े पुलिस कर्मियों के बयान लेने के बाद उसे भी अपडेट किया जाता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed