फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   cbi to question raja bhaiya

राजा भैया तलब, सीबीआई आज करेगी कुंडा में पूछताछ

Wed, 15 May 2013 12:13 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Wed, 15 May 2013 12:13 AM IST
विज्ञापन
cbi to question raja bhaiya

कुंडा के सीओ जियाउल हक की हत्या की जांच के सिलसिले में सीबीआई ने पूर्व मंत्री राजा भैया को बुधवार को पूछताछ के लिए तलब किया है।

विज्ञापन


सीबीआई राजा भैया से सीओ की पत्नी परवीन आजाद द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मामले में पूछताछ करेगी।

सीबीआई की प्रवक्ता धारिणी मिश्रा ने राजा भैया को बुधवार को कुंडा कार्यालय में बुलाए जाने की पुष्टि की है जबकि पूर्व मंत्री ने इसकी जानकारी होने से ही इंकार कर दिया।

इससे पहले सीबीआई ने राजा भैया के करीबी रिश्तेदार एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह से पूछताछ की थी।

मालूम हो कि दो मार्च को कुंडा के बलीपुर गांव में ग्राम प्रधान नन्हें यादव, उसके भाई सुरेश और सीओ जियाउल हक की हत्या कर दी गई थी।

परवीन ने राजा भैया पर हत्या के षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। नन्हें यादव के भाई पवन ने भी राजा भैया और उनके लोगों पर धमकाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


क्या जानना चाहती है सीबीआई
राजा भैया से सीबीआई जानना चाहती है कि सीओ की पत्नी परवीन आजाद ने उन्हें ही क्यों नामजद किया, जबकि वह उन्हें पहले से जानती तक नहीं थीं। क्या उनकी कोई रंजिश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पूर्व मंत्री पर दूसरा आरोप ग्राम प्रधान के भाई पवन ने लगाया है कि राजा भैया खुद उसे धमका रहे हैं। सीबीआई जानना चाहती है कि आखिर क्या वजह है कि राजा अपने करीबी रहे ग्राम प्रधान के भाई को चुप कराना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed