फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   cbi team reaches kunda to begin investigations

सीबीआई के सामने भगोड़े पुलिसवालों की बंधी घिग्गी

Fri, 08 Mar 2013 11:31 PM IST
बलीपुर/ब्यूरो
बलीपुर/ब्यूरो Updated Fri, 08 Mar 2013 11:31 PM IST
विज्ञापन
cbi team reaches kunda to begin investigations

कुंडा के बहुचर्चित सीओ हत्याकांड की जांच के लिए सीबीआई टीम शुक्रवार को बलीपुर गांव पहुंची।

विज्ञापन


डीआईजी अनुराग गर्ग के नेतृत्व में पहुंची 10 सदस्यीय टीम ने सबसे पहले भगोड़े पुलिसवालों से पूछताछ की। सीबीआई के सामने निलंबित पुलिसकर्मी पसीने-पसीने हो गए।

करीब दो घंटे तक इंस्पेक्टर सर्वेश मिश्र, एसओ मनोज शुक्ला, दरोगा विनय सिंह और गनर इमरान से पूछताछ की गई। नगर पंचायत कार्यालय में हुई पूछताछ के दौरान पुलिसवालों की घिग्गी बंधी रही।
विज्ञापन


प्रधान नन्हें यादव, उसके भाई सुरेश और कुंडा सीओ जियाउल हक की हत्या से संबंधित केस डायरी और तमाम दस्तावेज सुबह डीएम-एसपी ने सीबीआई केडीआईजी अनुराग गर्ग को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले सीबीआई टीम ने भगोड़े पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। सीओ, प्रधान और उसके भाई की हत्या का घटनास्थल देखा। हत्यारोपी राजा भैया के करीबी गुड्डू सिंह, कामता पाल के घर पर भी मुआयना किया।


सुबह से शाम तक सीबीआई अधिकारी दस्तावेजों, साक्ष्यों को खंगालते रहे। फाइल तैयार की। दोपहर बाद सीबीआई के दो अधिकारी ऊंचाहार स्थित गेस्ट हाउस चले गए। एक टीम कुंडा में घूमी तो दूसरी टीम बलीपुर में पूछताछ करती रही।

शहीद सीओ जियाउल हक मामले में सीबीआई निर्धारित समय सीमा में ही जांच पूरी करेगी। जांच के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।
आरपीएन सिंह, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed