फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   cbi probs in dsp murder case in kunda

खूनी खेल के दौरान मौजूद थे राजा भैया के करीबी

Tue, 12 Mar 2013 01:24 AM IST
जान मोहम्मद/रमेश कुमार मौर्य/कुंडा
जान मोहम्मद/रमेश कुमार मौर्य/कुंडा Updated Tue, 12 Mar 2013 01:24 AM IST
विज्ञापन
cbi probs in dsp murder case in kunda

बलीपुर के तिहरे हत्याकांड के दौरान पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह ऊर्फ राजा भैया के कई करीबी प्रधान के घर में मौजूद थे। यह बात निलंबित कोतवाल सर्वेश मिश्रा की ओर से जीडी में दर्ज की गई है।

विज्ञापन


हालांकि पूछताछ में उसने यह बयान नहीं दिया। सीबीआई टीम कोतवाल के बयान तथा लिखा पढ़ी को लेकर कभी भी राजा भैया के करीबियों पर शिकंजा कस सकती है।
 
कुंडा के निलंबित कोतवाल सर्वेश मिश्रा ने भले ही चार दिनों से सीबीआई टीम की पूछताछ में अलग-अलग बयान देकर गुमराह करने की कोशिश की है लेकिन जीडी में दर्ज तस्करा और बयानों को लेकर जांच का दायरा उसी के इर्द-गिर्द घूम रहा है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद कोतवाली लौटे निलंबित कोतवाल ने जो लिखा पढ़ी की है, वह राजा भैया के करीबियों पर शिकंजा कसने को काफी है।

कोतवाल ने जीडी में दर्शाया है कि जब वह घटना की सूचना पर प्रधान के घर सीओ जियाउल हक, एसएसआई विनय कुमार सिंह, गनर इमरान तथा अन्य पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे तो चारपाई पर प्रधान का शव पड़ा था। सैकड़ों की तादाद में वहां मौजूद असलहाधारी पुलिस वालों को देखते ही गालियां देते हुए फायर करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफरातफरी के बीच वे लोग (पुलिस वाले) भागने लगे। अंधेरा होने के कारण अलग-अलग दिशाओं में भागे। लोग अंधाधुंध गोलियां चला रहे थे। उस समय भीड़ में चेयरमैन कुंडा गुलशन यादव, छविनाथ यादव, हरिओम शंकर श्रीवास्तव, नन्हें सिंह आदि भी मौजूद थे।


बाद में अपर पुलिस अधीक्षक के साथ फोर्स पहुंची तो खेत और घर के पीछे छिपे गनर इमरान और एसएसआई बाहर निकले। तलाश में सीओ का शव खड़ंजे पर पड़ा मिला।

इस बावत घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। जीडी में दर्ज निलंबित कोतवाल की टिप्पणी से माना जा रहा है कि जल्द ही सीबीआई कुछ गिरफ्तारियां कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed