फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   cbi court frames charges in up nrhm scam

एनआरएचएम: वाजपेयी समेत पांच पर आरोप तय

Fri, 26 Apr 2013 08:19 AM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
गाजियाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 26 Apr 2013 08:19 AM IST
विज्ञापन
cbi court frames charges in up nrhm scam

यूपीएसआईसी के पूर्व निदेशक और सीनियर पीसीएस अधिकारी अभय कुमार वाजपेयी समेत पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा चलेगा।

विज्ञापन


सीबीआई विशेष न्यायाधीश एस. लाल ने आरोपियों को प्रथम दृष्टया घोटाले का आरोपी मानते हुए उनके खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं।

एनआरएचएम घोटाले में फंसे अभय कुमार वाजपेयी, पूर्व डीजी हेल्थ एसपी राम, संजीव कुमार और मुरादाबाद के दवा कारोबारी विवेक जैन को कड़ी सुरक्षा के बीच डासना जेल से सीबीआई विशेष न्यायाधीश एस. लाल की कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन


जमानत पर चल रहा पांचवां आरोपी सौरभ जैन भी कोर्ट में पेश हुआ। न्यायाधीश एस. लाल ने आरोपियों की आरोपों से उन्मोचित किए जाने की अर्जी को 23 अप्रैल को ही निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायाधीश एस. लाल ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ प्रथम दृष्टया मुकदमा चलाने के लिए प्रर्याप्त साक्ष्य हैं। ऐसे इन सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा-409, 420, 468, 471 और 120बी, 13 (2) सहपठित धारा 13 (1)(डी) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के मामला पाया जाता है।


शुक्रवार को कोर्ट ने सभी आरोपियों को तलब किया है। शुक्रवार से इस मामले में गवाहों के बयान दर्ज किए जाने की कार्यवाही शुरू हो जाएगी। सीबीआई पहले दिन दो गवाहों के बयान दर्ज करा सकती है।

तीन मामलों में फंसे कई डॉक्टर कोर्ट में पेश
एनआरएचएम घोटाले से संबंधित तीन मामलों में फंसे कई डॉक्टर बृहस्पतिवार को सीबीआई कोर्ट में पेश हुए। इनमें से कई को डासना जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया गया। जबकि जमानत पर चल रहे कई आरोपी खुद ही कोर्ट पहुंचे। न्यायाधीश ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 9 मई की तारीख निर्धारित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed