फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   case on sp mla guddu pandit

बाहुबली MLA गुड्डू पंडित पर मुकदमा

Thu, 10 Apr 2014 08:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 10 Apr 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
case on sp mla guddu pandit

बुलंदशहर में ऊपरकोट की सभा में सपा विधायक गुड्डू पंडित ने कहा ‘मैंने डिबाई में तीन कब्र बना दी हैं, आप (मतदाता) मिट्टी डालने के लिए वहां पहुंच जाना।’ इस बयान पर प्रशासन ने उनके खिलाफ 153 ए (धार्मिक भावनाएं भड़काना) के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 7 अप्रैल की रात डिबाई से सपा विधायक पंडित ने नगर के अल्संख्यक बाहुल्य इलाके ऊपरकोट में चुनावी नुक्कड़ सभा में कहा था कि वह तीन खूनी पंजों से लड़ रहे हैं। एक को गुजरात का कातिल बताया था। उसका नाम नहीं लिया था। दूसरा यूपी का कातिल कल्याण सिंह और तीसरा मुजफ्फरनगर का कातिल अजित सिंह को बताया था।
विज्ञापन


पंडित के इस भाषण की जिला प्रशासन ने आननफानन में जांच कराई। एसएसपी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि सभा में आपत्तिजनक बयान देने की शिकायत मिली थी। एसडीएम सदर विवेक श्रीवास्तव और फ्लाइंग स्क्वायड ने जांच करने के बाद रिपोर्ट दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद एसडीएम ने कोतवाली में विधायक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। कार्रवाई के लिए शासन से अनुमति ली जाएगी।

इस बारे में विधायक का कहना है कि मैंने जो बयान दिया, वह सांप्रदायिक शक्तियों को आगाह करने के लिए दिया था।

उधर, रालोद-कांग्रेस की संयुक्त प्रत्याशी अंजू मुस्कान ने पूर्व मंत्री अब्दुल रब के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए एक और शिकायत अफसरों से की है। मुस्कान रब द्वारा खुद के लिए की गई टिप्पणी से नाराज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed