{"_id":"25690f300f92ba066e210f40b4a0bb6e","slug":"case-on-reservation-supporters","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद: आरक्षण समर्थकों पर तीन मुकदमा दर्ज, 17 को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद: आरक्षण समर्थकों पर तीन मुकदमा दर्ज, 17 को जेल
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2013 12:01 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में आरक्षण के समर्थन में बुधवार को शहर में हुए भारी बवाल और तोड़फोड़ के मामले में बृहस्पतिवार को 17 छात्रों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
16 छात्रों को बुधवार रात ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस ने आरक्षण समर्थक आंदोलन की अगुवाई करने वाले छात्रनेता दिनेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
दिनेश समेत छह आरोपियों को पुलिस ने नामजद किया है। शेष पांच आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले में साढ़े चार हजार छात्रों के खिलाफ केस दर्ज है।
विज्ञापन
उपद्रव करने वालों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। इस मामले में अब तक तीन एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। पुलिस के अलावा एक वकील और पत्रकार ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर में बुधवार को आरक्षण समर्थकों ने कैंडल मार्च निकालने के बाद सिविल लाइंस समेत कई इलाकों में जमकर तोड़फोड़ की थी।