{"_id":"2318f2967f9f0e5c1ed413c40bc3826a","slug":"case-on-bjp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा की महिला नेता समेत 250 लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा की महिला नेता समेत 250 लोगों पर केस दर्ज
सीतापुर/ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2013 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सपा के नगर विधायक राधेश्याम जायसवाल के पुत्रों और एक ग्रामीण परिवार के लोगों के बीच हुए विवाद के बाद हाईवे पर जाम लगाने व पुलिस पर पथराव के मामले में कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता पूनम मिश्रा समेत नौ नामजद व करीब ढाई सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
मंगलवार को सपा के नगर विधायक राधेश्याम जायसवाल के पुत्रों सचिन और शैलेंद्र जायसवाल व एक ग्रामीण परिवार के लोगों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान फायरिंग से एक युवक कृष्णपाल यादव जख्मी हो गया था।
विज्ञापन
उधर सपा विधायक ने भी बेटे पर हमला किए जाने का आरोप लगाया था। इस प्रकरण में दोनों ओर से केस दर्ज कराए गए थे, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया था। जाम खुलवाने के दौरान ग्रामीणों व पुलिस के बीच पथराव हुआ था।
विज्ञापन
इसमें कई ग्रामीणों के अलावा इंस्पेक्टर विनय गौतम व कुछ पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे।
बवाल करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता पूनम मिश्रा, अशोक यादव व दिनेश यादव समेत नौ नामजद व करीब ढाई सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।