{"_id":"d7e8e9bcb3ecb18bce09357f5f53932b","slug":"case-against-rahul-and-sonia","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट ने मांगी सोनिया-राहुल के खिलाफ मुकदमे की आख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट ने मांगी सोनिया-राहुल के खिलाफ मुकदमे की आख्या
बस्ती/ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2013 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव राहुल गांधी के खिलाफ सिविल कोर्ट के अधिवक्ता रवि प्रताप सिंह की ओर से दाखिल प्रकीर्ण वाद पर सीजेएम फूलचंद्र पटेल ने मंगलवार को सुनवाई के बाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक से आख्या तलब की है कि क्या इस मामले में कोई अभियोग पंजीकृत है या नहीं।
विज्ञापन
कोर्ट ने आख्या देने के लिए कोतवाल को 4 सितंबर तक का समय भी दिया है। जिसमें वकील ने इंडियन नेशनल कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक पार्टी होने पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन
वकील ने मुख्य चुनाव आयुक्त से 13 अगस्त 2012 को जन सूचना अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी कि क्या इंडियन नेशनल कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एक ही है। दोनों का निर्वाचन आयोग में पंजीकरण है या नहीं।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने अपने जवाब में लिखा है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नाम से किसी राजनीतिक पार्टी का पंजीकरण नहीं है। आयोग ने साफ किया है कि इंडियन नेशनल कांग्रेस के नाम से पार्टी का पंजीकरण 1989 में हुआ है।
इस पत्र के बाद वकील ने सीजेएम कोर्ट में आवेदन कर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी के विरुद्ध धोखाधड़ी और कूट रचना का मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया।
24 अगस्त को प्रभारी सीजेएम अतुल कुमार चौधरी ने प्रकीर्ण वाद दर्ज करने का आदेश देते हुए सुनवाई के लिए 27 अगस्त की तिथि तय की थी।