{"_id":"e0b2ec9d30299fcfc408f4c70231d626","slug":"case-against-200-lawyers","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP समर्थक को पीटने पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP समर्थक को पीटने पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 29 Mar 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कचहरी के 200-250 अज्ञात अधिवक्ताओं पर हमले का केस कैंट थाने में दर्ज कराया है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कचहरी के 200-250 अज्ञात अधिवक्ताओं पर हमले का केस कैंट थाने में दर्ज कराया है।
आरोप है कि लोगों से मिलकर घोषणापत्र बनवाने के क्रम में कचहरी आए आप कार्यकर्ता और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता नौशाद अहमद खां को अपशब्द कहे और उनके साथ आए कार्यकर्ताओं को मारापीटा।
नौशाद का कहना है कि वह कार्यकर्ताओं प्रेम सागर पाल, हरेराम रंजन, देवराज, पुरुषोतम पटेल आदि के साथ कचहरी में वकीलों से घोषणापत्र के बिंदुओं पर बात कर रहे थे। इसी दौरान 200-250 अधिवक्ता आए और अपशब्द कहते हुए सभी को दौड़ा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने एसडीएम सदर की कोर्ट में घुसकर जान बचाई। नौशाद का आरोप है कि वह मोदी समर्थक अधिवक्ता थे। उन्होंने एडीएम सिटी को फोन कर मामले की सूचना दी। एडीएम सिटी ने एसआई को भेजकर उन्हें सुरक्षा प्रदान की।
विज्ञापन