{"_id":"2f0a6580-eec7-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"cabinet-reshuffle-in-up-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"'क्लीन' राजा और बुखारी के दामाद बनेंगे अखिलेश के मंत्री!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'क्लीन' राजा और बुखारी के दामाद बनेंगे अखिलेश के मंत्री!
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 17 Jul 2013 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में आगे किस तरह का राज होने वाला है, इसके संकेत मिलने लगे हैं।
विज्ञापन
खबर मिल रही है कि अखिलेश यादव के मंत्रिमंडल में फेरबदल की लिस्ट तैयार हो चुकी है और सब कुछ ठीक रहा तो राजा भैया की ताजपोशी हो सकती है।
कुंडा कांड में राजा भैया को पिछले दिनों मिली क्लीन चिट के बाद से ही सपा के सुर बदल गए थे और क्षत्रिय लॉबी का भी काफी दबाव बढ़ गया था।
इसके अलावा, जामा मस्जिद के इमाम मौलाना सैयद अब्दुल्ला बुखारी के दामाद उमर खान को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना है।
हमने बताया था: अखिलेश से मिलने पहुंचे मुलायम, होगा बड़ा फेरबदल
गौरतलब है कि बुखारी ने पिछले चुनाव में सपा के समर्थन की अपील तो जरूर की थी, लेकिन अपने कुछ करीबियों को मंत्री न बनाए जाने के बाद से वे मुलायम से नाराज चल रहे थे।
विज्ञापन
मुलायम ने इस दौरान बुखारी से दो गुप्त मुलाकातें भी कीं थी। अब अगर उमर मंत्री बनते हैं, तो यह साफ हो जाएगा कि मौलाना बुखारी ने समर्थन की कीमत वसूल ली है।
विज्ञापन
मंत्रिमंडल में हाजी रियाज को प्रमोशन देने की चर्चा है, तो शिवाकांत ओझा को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा, उमर खान, शाकिर अली, नारद राय और नरेश उत्तम अखिलेश के मंत्रिमंडल में नए चेहरे हो सकते हैं। मनोज पांडे को भी स्वतंत्र प्रभार दिया जा सकता है।
खबर यह भी है कि माइनिंग मिनिस्टर गायत्री प्रजापति को प्रमोट किया जा सकता है। हालांकि पेंच सिर्फ यह है कि मंत्रिमंडल में कैबिनेट की सिर्फ दो कुर्सियां खाली हैं। देखना होगा कि इन पर काबिज कौन हो पाता है।
अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक, मंत्रिमंडल से कुछ लोगों का सफाया भी किया जा रहा है। हालांकि, वे लोग कौन होंगे, इस पर जद्दोजहद जारी है। उम्मीद है गुरुवार सुबह मंत्रिमंडर विस्तार किया जाएगा।