फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Zila panchayat president election

बागी को मनाने कलक्ट्रेट पहुंचे मंत्री और जिलाध्यक्ष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Zila panchayat president election
बागी को मनाने कलक्ट्रेट पहुंचे मंत्री और जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिपं अध्यक्ष के नामांकन से पहले भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य बबीता दहिया ने बागी रुख अपना लिया। सुबह करीब 11 बजे वह कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन पत्र लेने पहुंची, लेकिन दोपहर तक उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद राज्यमंत्री और जिलाध्यक्ष कलक्ट्रेट पहुंचे और बागी को मनाकर वापस लाए। दावा किया जा रहा है कि पार्टी में सब कुछ ठीक है, लेकिन बबीता दहिया के रुख से ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है।
भाजपा ने वार्ड आठ से सदस्य डा. अंतुल तेवतिया को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। नामांकन से एक दिन पहले वार्ड दस से भाजपा समर्थित सदस्य बबीता दहिया भी नामांकन पत्र खरीदने पहुंची। सूचना मिलते ही राज्यमंत्री अनिल शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेता पहुंचे और मान मनोव्वल के बाद दोपहर करीब तीन बजे उन्हें कलक्ट्रेट से वापस लाया गया। इस दौरान बबीता दहिया ने मीडिया से कुछ भी बोलने को इंकार कर दिया। वहीं, भाजपा लिाध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने बताया कि मैं किसी कार्य से कलक्ट्रेट गया था, जहां पर बबीता दहिया मिली थीं। इसके बाद उनसे साथ चलने के लिए कहा तो वह साथ आ गईं। पार्टी समर्थित प्रत्याशी डॉ. अंतुल तेवतिया ही हैं।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से तीन बजे तक होगा नामांकन
शनिवार सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन किए जाएंगे। अभी तक भाजपा प्रत्याशी डा. अंतुल तेवतिया के अलावा जिपं सदस्य आशा यादव और गीता चरौरा ने नामांकन पत्र खरीदा है। अध्यक्ष पद की कुर्सी तक पहुंचने के लिए आवश्यक 27 सदस्यों को अपनी ओर करने के लिए दोनों प्रत्याशी जी जान लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में बैरिकेडिंग तीन मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात
कलक्ट्रेट में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तैयारियों को लेकर बैरिकेडिंग करते हुए सभी रास्तों को बंद कर दिया है। इसके अलावा तीन मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी स्थिति में माहौल न बिगड़ सके। जबकि एडीएम प्रशासन को सभी स्थानों पर ऑब्जर्वर की भूमिका दी गई है। एआरओ/सिटी मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह ने बताया कि नामांकन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नामांकन जिला निर्वाचन अधिकारी की कोर्ट में संपन्न कराया जाएगा। कलक्ट्रेट परिसर में प्रत्याशी के साथ सिर्फ तीन लोगों को आने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed