फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Youth will receive training in food processing.

Bulandshahar News: युवाओं को मिलेगा खाद्य प्रसंस्करण का प्रशिक्षण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Youth will receive training in food processing.
बुलंदशहर। जिले के ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर है। खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से संचालित राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र कृषि विद्यालय कैंपस, बुलंदशहर की ओर से मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजनांतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केंद्र के प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि जिले की 11 न्याय पंचायतों पर दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक न्याय पंचायत पर 30 प्रशिक्षार्थियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षार्थी की आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है। इसके साथ ही केंद्र पर 30 प्रशिक्षार्थियों के लिए एक माह का कुकरी व बेकरी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। विभाग ने अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के युवाओं के लिए 100 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण, उद्यमिता विकास प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की है। यह प्रशिक्षण एक माह तक राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र पर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक युवक-युवतियां किसी भी कार्य दिवस में केंद्र पर पहुंचकर प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। सभी प्रशिक्षणों में चयन पहले आओ-पहले पाओ के सिद्धांत पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed