फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   youth sentenced to ten years in prison

Bulandshahar News: दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने वाले युवक को दस वर्ष की सजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। डिबाई कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ दूसरे गांव निवासी युवक ने शादी से पूर्व दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर युवक पीड़िता की शादी के बाद चार साल तक उनसे रुपये ऐंठता रहा। बाद में उसने पीड़िता के पति को अश्लील वीडियो व फोटो भेज दिए। जिससे पीड़िता का तलाक हो गया। मामले में एडीजे-एफटीसी तृतीय शिवा नंद के न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी करार दिया है। उसे दस वर्ष का कारावास और 22 हजार रुपये अर्थदंड सुनाया है।
विज्ञापन

डिबाई कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 19 अप्रैल 2023 को एसएसपी बुलंदशहर को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री की वर्ष 2018 में डिबाई के ही एक गांव निवासी गौतम उर्फ सुनील से दोस्ती थी। गौतम ने 16 नवंबर 2018 को उनकी पुत्री को डिबाई दोराहे पर बुलाया और उसे एक घर में ले गया। वहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया।
विज्ञापन

जब उनकी पुत्री को होश आया तब देखा कि आरोपी उसके साथ गलत हरकत कर रहा था। गौतम ने उसकी अश्लील फोटो व वीडियो भी बना ली थी। शिकायत करने पर आरोपी ने उन्हें वायरल करने की धमकी दी और पुत्री को काफी दिन तक ब्लैकमेल करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपनी पुत्री की शादी अप्रैल 2019 में गाजियाबाद निवासी युवक के साथ कर दी थी। इसके बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोपी उनकी पुत्री को ब्लैकमेल करके उससे रुपये ऐंठता रहा। जब उनकी पुत्री रुपये न होने की बात कही तो आरोपी ने उसके अश्लील फोटो व वीडियो उसके पति को भेज दिए। इस कारण वर्ष 2022 में उनकी पुत्री का तलाक हो गया।

तलाक के दौरान मिली राशि को भी आरोपी ने उनकी पुत्री से हड़प लिया। इसके बाद उनकी पुत्री ने उन्हें इस मामले से अवगत कराया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था। साथ ही जांच पूरी कर चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed