फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Youth murdered and body thrown in plot, accused arrested

Bulandshahar News: युवक की हत्या कर प्लॉट में फेंका शव, आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered and body thrown in plot, accused arrested
मृतक बंटी का फाइल फोटो। स्रोत : फाइल फोटो
जहांगीरपुर। मुमरेजपुर गांव में बुधवार रात को युवक की हत्या कर घर के पीछे ही खाली प्लॉट में उसका शव फेंक दिया। मामले में मृतक के बड़े भाई ने पड़ोसी युवक अजय के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मुमरेजपुर गांव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनका छोटा भाई 30 वर्षीय बंटी मंगलवार रात को बिना बताए घर से कहीं चले गए थे और वापस नहीं लौटे। बुधवार सुबह बंटी की पत्नी ने इसकी जानकारी सुनील कुमार को दी। सुनील और अन्य लोगों ने बंटी की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


बुधवार शाम को परिजन बंटी की तलाश कर रहे थे तो घर के पीछे खाली प्लॉट पर भूसे की बोगी के पास एक शव पड़ा देखा। करीब गए तो शव बंटी का था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर खुर्जा सीओ शोभित कुमार और थाना प्रभारी टीम के साथ पहुंचे व जांच पड़ताल की। पुलिस ने परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि मृतक के बड़े भाई सुनील की तहरीर पर आरोपी अजय के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed