{"_id":"6a04aebcc9c79e298c09ef93","slug":"youth-drowned-in-pond-father-accused-of-pushing-him-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-154510-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: तालाब में डूबा युवक, पिता ने लगाया धक्का देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: तालाब में डूबा युवक, पिता ने लगाया धक्का देने का आरोप
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव कतियावाली में बुधवार दोपहर एक युवक तालाब में डूब गया। युवक की तलाश में एनडीआरएफ टीम देर शाम तक तालाब में रेस्क्यू अभियान चलाती रही। समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। युवक के पिता ने दोस्त पर धक्का देने का आरोप लगाया है।
पुलिस को सूचना मिली कि गांव निवासी सागर (18) बुधवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के गहरे तालाब में डूब गया है। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने अपने स्तर से भी युवक की तलाश का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रशासन ने एनडीआरएफ टीम को बुलाया। टीम के गोताखोर लगातार तालाब में सर्च अभियान चलाते रहे।
विज्ञापन
युवक के पिता राजा का कहना है कि सागर के साथ मौजूद उसके दोस्त ने मामूली पैसों के लालच में तालाब पार करने की शर्त लगाई और बाद में उसे धक्का देकर गिरा दिया। सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।