फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   youth, dead a fear in the tank to rescen from attack monky.

बंदरों से बचने को टैंक में गिरा युवक, मौत

Mon, 14 Dec 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
अमर उजाला, खुर्जा Updated Mon, 14 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
youth, dead a fear in the tank to rescen from attack monky.
हाईवे स्थित मधूसुधन दूध प्लांट परिसर में बंदरों के हमले से बचने के चक्कर में एक कर्मचारी की पानी के टैंक में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन



इस घटना से डेयरी प्लांट में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कर्मी को टैंक से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।


सलेमपुर थाना क्षेत्र स्थित बनवारीपुर निवासी शैलेंद्र (30) पुत्र कलुआ हाईवे स्थित मधुसूदन दूध प्लांट में काम करता था। सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे शैलेंद्र साथियों के साथ लंच कर रहा था।



इसी दौरान एक बंदर उसका टिफिन लेकर भाग गया। टिफिन लेने के लिए शैलेंद्र बंदर के पीछे भागा। इसी बीच बंदर मुड़कर शैलेंद्र पर झपटने के लिए दौड़ा।


इससे शैलेंद्र घबड़ाकर भागा तभी उसका पैर फिसल गया और पानी के टैंक में गिर गया। साथी आनन-फानन में शैलेंद्र को टैंक से बाहर निकालकर अस्पताल गए, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



जब जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने शैलेंद्र की जांच की तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना देहात एसओ बलजीत सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed