फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Youth critically injured in attack over bike removal dispute in the presence of police.

Bulandshahar News: बाइक हटाने के विवाद पर पुलिस की मौजूदगी में हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Youth critically injured in attack over bike removal dispute in the presence of police.
सिकंदराबाद आरोपियों द्वारा तोड़फोड़ की हुई कार को देखते लोग वह घटनास्थल पर मौके पर पड़े खड़े को
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव किशनपुर में बाइक हटाने को लेकर युवकों के बीच में विवाद हो गया। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में युवकों ने फायर किए। इस पूरे घटनाक्रम में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हालांकि पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर पा रही है कि युवक को गोली लगी है अथवा वह संघर्ष के दौरान किसी अन्य चीज से घायल हुआ है। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी विजय ने बताया वह शुक्रवार की शाम कार से ससुराल से घर आ रहे थे। गांव में एक चिकित्सक का क्लीनिक है, वहां रास्ते में एक बाइक खड़ी थी। बाइक की वजह से उनकी कार नहीं निकल पा रही थी। उन्होंने वहां मौजूद युवकों से पूछा कि बाइक किसकी है, इसे हटा लेंगे तो उनकी कार निकल जाएगी।
विज्ञापन

विजय के अनुसार वहां मौजूद एक युवक ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। इस पर उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया। इसी दौरान तीन अन्य युवक और पहुंच गए और उनके साथ फिर से अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित को शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने लेकर जा रही थी। विजय ने बताया कि वह अपने पिता, भाई और परिवार के अन्य लोगों के साथ कार से सिकंदराबाद कोतवाली जा रहे थे। उनके पीछे पुलिस की कार चल रही थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने पुलिस की मौजूदगी में ही उनकी कार पर हमला कर दिया। डंडे और पत्थर से कार के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद आरोपियों ने छह से आठ राउंड फायरिंग की। इसमें एक गोली उनके भतीजे भास्कर शर्मा उर्फ मूलचंद के सिर में लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान हो गया।
गोलियों की आवाज सुनकर घटनास्थल के पास अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं पुलिसकर्मी भी अपना बचाव करते नजर आए। इसी दौरान पुलिस ने घायल को सिकंदराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे नोएडा के कैलाश अस्पताल को रेफर कर दिया। पुलिस की टीम ने आरोपियों का पीछा करते हुए तीन को हिरासत में ले लिया, जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब रहा।

- भागे आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश
समाचार लिखे जाने तक अभी किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है, लेकिन हिरासत में लिए गए आरोपियों से चौथे आरोपी की पहचान करके उसको पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। अन्य लोगों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।
इसके अलावा गांव के कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी चार से ज्यादा थे, जबकि पुलिस चार का ही दावा कर रही है। पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है कि घटनास्थल के पास कोई कैमरा है या नहीं। औद्योगिक क्षेत्र के कैमरों की भी जांच की जा रही है।
- फिल्मी अंदाज में दिया वारदात को अंजाम
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि वह रास्ते से गुजर रहे थे। अचानक एक कार पर डंडे और पत्थरों से हमला हो गया। पीछे से बाइक पर आ रहे युवकों ने फायर करना शुरू कर दिया। बताया कि उस समय ऐसा लग रहा था जैसे कोई फिल्म देख रहे हों।
फायरिंग की आवाज सुनकर खेतों पर काम कर रहे व गांव से लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से गांव में दहशत का माहौल है। गांव में पुलिस भी तैनात कर दी गई है।


वर्जन....
पीड़ित पक्ष पर फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रथम दृष्टया युवक को गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। चिकित्सक ने किसी अन्य वस्तु से घायल होना बताया है। हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। - दीपक कुमार तिवारी, सीओ सिकंदराबाद

सिकंदराबाद आरोपियों द्वारा तोड़फोड़ की हुई कार को देखते लोग वह घटनास्थल पर मौके पर पड़े खड़े को

सिकंदराबाद आरोपियों द्वारा तोड़फोड़ की हुई कार को देखते लोग वह घटनास्थल पर मौके पर पड़े खड़े को

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed