फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Youth climbs mobile tower, insisting on taking the girl along.

Bulandshahar News: लड़की को साथ ले जाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Youth climbs mobile tower, insisting on taking the girl along.
लखावटी के मोबाइल टावर पर चढ़ा सिरफिरा युवक। स्रोत: जागरूक पाठक।
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव लखावटी में बृहस्पतिवार की शाम एक युवक 70 फीट ऊंचेे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक गांव की एक युवती को अपनी पत्नी बताते हुए उसे साथ में ले जाने की जिद पर अड़ा था। पुलिस ने उसे लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद देर शाम लगभग 7ः30 बजे टावर से उतारा। पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है, इसी मामले में वह एक बार पहले भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन

स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव बरौली वासुदेवपुर निवासी युवक की औरंगाबाद के गांव लखावटी में रिश्तेदारी है। एक शादी समारोह के दौरान युवती से उसकी मुलाकात हुई थी। युवक ने दावा किया कि उसने दिसंबर 2025 में युवती के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। मामले की जब लड़की के परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने युवती को डांट दिया। इसके बाद युवती ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे युवक अचानक लखावटी गांव में पहुंचा और वहां मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और उसे समझाने का प्रयास किया। युवक कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। ग्रामीण भी मौके पर आ गए। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर वापस भेज दिया। थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने बताया कि युवक को लगभग साढ़े सात बजे उतार लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................................
पहले भी चढ़ा था, भेज दिया था जेल
पांच मई को उक्त युवक पहले भी इसी मोबाइल टावर पर पेट्रोल लेकर चढ़ गया था। पुलिस ने युवती को मौके पर बुलाकर उसे उतार लिया था। इसके बाद पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed