{"_id":"69d148cff7ec7e2de50c648e","slug":"youth-cheated-on-the-pretext-of-job-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-151441-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नौकरी का झांसा देकर युवक से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नौकरी का झांसा देकर युवक से ठगी
विज्ञापन
बुलंदशहर। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक युवक को ऑटोमोबाइल कंपनी सुजुकी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने और उसके नाम पर बैंक खाते खुलवाकर करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन को अंजाम देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामनगर निवासी भोलेंद्र ने तहरीर देकर बताया कि दिसंबर 2025 में उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। फोन करने वाले ने खुद को सुजुकी कंपनी का अधिकारी बताया। युवक को झांसे में लेने के लिए व्हाट्सएप पर फर्जी ऑफर लेटर भेजा गया और ऑनलाइन इंटरव्यू का नाटक किया गया।
इसके बाद ठगों ने प्रक्रिया के नाम पर युवक से तीन अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाए। जालसाजों ने भोलेंद्र को झांसा देकर उसके नए खातों की पासबुक, डेबिट कार्ड और बैंक में रजिस्टर्ड सिम कार्ड कोरियर के जरिए अपने पते पर मंगवा लिए।
विज्ञापन
पीड़ित युवक नौकरी मिलने की खुशी में ठगों के निर्देश मानता रहा। कुछ समय बाद जब बैंक अधिकारी संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जांच करने युवक के घर पहुंचे, तब उसको उसके खातों का इस्तेमाल अवैध धन के लेनदेन के लिए किए जाने की जानकारी हुई।
पीड़ित ने तुरंत बैंक पहुंचकर खाते फ्रीज कराए और पुलिस को सूचना दी। वहीं, साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अब उन मोबाइल नंबरों और उस पते की जांच की जा रही है, जहां बैंक के दस्तावेज मंगवाए गए थे। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि नौकरी के नाम पर किसी को भी अपने बैंक दस्तावेज या डेबिट कार्ड अंक साझा न करें।