{"_id":"56f02ea64f1c1bc012f14d24","slug":"young-man-went-to-the-top-of-the-train-narrowly-escapes","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के ऊपर से गुजरी ट्रेन, बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के ऊपर से गुजरी ट्रेन, बाल-बाल बचा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 21 Mar 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
पटाखे चलाकर माल गाड़ी को रोका गया
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के चंडौस का रहने वाला युवक प्लेटफार्म से ट्रैक पर गिर गया। उसके ऊपर से पूरी ट्रेन गुजरने के बावजूद युवक बिल्कुल ठीक है, हांलाकि मामूली चोट और सदमे के चलते वह बेहोश हो गया था। आनन-फानन में जीआरपी ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब 8.45 बजे अलीगढ़ के चंडौस निवासी अनुज घर जाने के लिए स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए आया था। इसी दौरान उसने देखा कि महानंदा एक्सप्रेस गुजर रही है। चलती हुई ट्रेन पर बैठने के लिए जब उसने प्रयास किया तो प्लेटफार्म से फिसल ट्रैक पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
घटना से प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी मच गई। पूरी ट्रेन गुजरने के बाद युवक को सही सलामत देखकर लोगों की सांस में सांस आई। लोगों ने आनन-फानन में अनुज को ट्रैक से उठाकर प्लेटफार्म पर चढ़ाया। मामूली चोट और सदमे के चलते अनुज बेहोश हो गया।
विज्ञापन
मौके पहुंची जीआरपी और आरपीएफ ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक अब अनुज की हालत में सुधार है।