फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   young man killed his minor girlfriend and then committed suicide in Bulandshahr

UP: नाबालिग प्रेमिका का कत्ल... फिर युवक ने खुद को भी मारी गोली; कमरे के बाहर खड़ी पुलिस देती रही ये चेतावनी

Thu, 25 Sep 2025 12:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 25 Sep 2025 12:43 PM IST
सार

बुलंदशहर के डिबाई में मुजफ्फरनगर से लापता किशोरी को पकड़ने पहुंची मुजफ्फरनगर पुलिस की दबिश के डर से युवक ने नाबालिग प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने भी गोली मार ली। दोनों की मौत से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
young man killed his minor girlfriend and then committed suicide in Bulandshahr
युवक ने नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर से लापता किशोरी को पकड़ने पहुंची मुजफ्फरनगर पुलिस की दबिश के दौरान गुरुवार तड़के डिबाई में दिल को दहला देने वाली वारदात हुई। हाईवे स्थित मोहल्ला सराय किशन चंद में पुलिस से घिर जाने पर प्रेमी और प्रेमिका ने छतों के रास्ते भागने की कोशिश की। लेकिन, तीन घरों की छत के बाद रास्ता न दिखने पर प्रेमी ने तमंचे से पहले प्रेमिका को सिर में गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


काफी देर तक को आवाज ना आने पर पुलिस ने छानबीन की तो दोनों के शव पड़ोसी की छत पर मिले। पुलिस की मौजूदगी में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

मुजफ्फरनगर के थाना छपार इलाके के एक गांव निवासी शख्स की 15 वर्षीय पुत्री 20 सितंबर को घर से लापता हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। जांच में सामने आया कि किशोरी को युवक प्रिंस (25) निवासी गांव फकरेड़ा, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार अपने साथ ले गया है। 
विज्ञापन

प्रिंस खेती का काम करता था। प्रिंस की किशोरी के गांव में ननिहाल है। पुलिस ने जब इनकी तलाश शुरू की तो सामने आया कि प्रिंस किशोरी को भगाकर डिबाई ले आया है। यहां उसके फूफा प्रमोद ने अपने परिचित से संपर्क कर मोहल्ला सराय किशन चंद स्थित हाईवे किनारे के एक मकान की ऊपरी मंजिल पर कमरा दिला दिया। गत 22 सितंबर को दो हजार रुपये एडवांस देकर प्रेमी युगल कमरे में रहने लगे।

 

दोनों खुद खाना बनाते थे। बुधवार देर रात करीब तीन बजे मुजफ्फरनगर पुलिस, किशोरी की तलाश में युवक के फूफा और ग्राम प्रधान सहित चार लोगों के साथ डिबाई पहुंची। पुलिस ने किराए के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। 

 
विज्ञापन

इसी दौरान प्रेमी-प्रेमिका पुलिस को देख कर छतों के रास्ते भागने की कोशिश करने लगे। जब वह तीन घर दूर छत से पड़ोसी लायक सिंह (पूर्व एडीओ ब्लॉक) के मकान की छत पर पहुंचे, जो करीब तीस मीटर दूर है, तो उससे आगे जाने का रास्ता नहीं दिखा। 
 

भागने का कोई रास्ता न मिलने और पुलिस से घिर जाने पर प्रिंस ने तमंचे से पहले नाबालिग प्रेमिका के सिर में गोली मारी और फिर खुद के सिर में भी गोली दाग ली। पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी थी कि वे हथियार न चलाएं, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। 

 

फायरिंग की आवाज सुनकर पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों के शव छत पर खून से लथपथ पड़े थे। डिबाई पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। 

प्रिंस इसी साल लूट के मामले में गया था जेल, जमानत पर था बाहर
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक प्रिंस आपराधिक प्रवृत्ति का था। इसी वर्ष मुजफ्फरनगर क्षेत्र में हुई एक लूट की वारदात में पुलिस ने उसे जेल भेजा था। उस दौरान भी उससे तमंचा बरामद हुआ था। वहीं, अब भी मृतक के पास से तमंचा बरामद हुआ है। मृतक के परिजनों का भी कहना है कि वह कुछ समय से गलत संगत में पड़ गया था। 

स्थानीय लोगों ने 112 पर दी चोरों के आने और फायरिंग की सूचना
गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी कि क्षेत्र में चोर आ गए हैं जो कि फायरिंग कर रहे हैं। जिसके बाद डिबाई की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची तो वहां पहले से ही मुजफ्फरनगर पुलिस टीम मौजूद मिली। 

मुजफ्फरनगर पुलिस ने डायल 112 के कर्मचारियों को पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश में किराए वाले मकान पर दबिश दी तो वह दोनों वहां नहीं मिले। इसके बाद किसी ने बताया कि तीन घर छोड़ कर लायक सिंह के मकान की छत पर उन्होंने फायरिंग के दौरान निकलने वाली चिंगारी देखी है। जब पुलिस वहां पहुंची तो दोनों के शव वहां पड़े हुए थे। 

मुजफ्फरनगर पुलिस ने दबिश दी थी। आशंका है कि पुलिस के डर से युवक प्रिंस ने पहले किशोरी को गोली मारी और फिर खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। युवक का आपराधिक इतिहास भी रहा है। - दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed