फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   young man died in road accident.

निजी बस की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर

Mon, 15 Feb 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला, डिबाई
अमर उजाला, डिबाई Updated Mon, 15 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
young man died in road accident.
हाईवे पर रामनगर गांव के पास एक प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


आरोपी चालक बस छोड़कर फरार है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। सांसद राजू भइया ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। गांव चौगानपुर निवासी गिर्राज (30) पुत्र तोताराम अपने साथी छोटेलाल के साथ बाइक से डिबाई जा रहे थे।
विज्ञापन


हाईवे पर रामनगर गांव के पास एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल गिर्राज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और गंभीर रूप से घायल मंजूदगढ़ी निवासी छोटेलाल को सीएचसी पहुंचाया। यहां से डॉक्टरो ने छोटेलाल को हायर सेंटर रेफर कर दिया।


बस चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। बस बुलंदशहर-सहसवान रूट पर चलती है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। हादसे की सूचना मिलते ही सांसद राजू भइया भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।

कोतवाली निरीक्षक हरीश भैदोरिया ने बताया कि पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। जांच पड़ताल की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed