फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Young man cheated of Rs 5 lakh in the name of getting a job in a hotel

Bulandshahar News: होटल में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से पांच लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Young man cheated of Rs 5 lakh in the name of getting a job in a hotel
औरंगाबाद। न्यायालय के आदेश पर औरंगाबाद थाना पुलिस ने एक युवक से दुबई फोर स्टार होटल में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुलंदशहर नगर कोतवाली के मोहल्ला राधा नगर निवासी लकी शर्मा ने बीते दिनों न्यायालय में याचिका दायर कर बताया था कि उससे गाजियाबाद निवासी मां बेटे ने दुबई फोर स्टार होटल में 70 हजार रुपये महीना नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी कर ली है। पीड़ित ने उक्त आरोपियों के खिलाफ एसएसपी को शिकायत पत्र दिया था। लेकिन, आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने को लेकर पीड़ित ने याचिका दायर की। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर औरंगाबाद पुलिस ने गाजियाबाद निवासी मां बेटे समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। औरंगाबाद थाना प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर जितेन्द्र सिंह निवासी औरंगाबाद, विशाल डागर और ममता निवासी इन्द्रापुरम वसुंधरा गाजियाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed