फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Young man beaten to death over dispute over removal of bike

Bulandshahar News: बाइक हटाने के विवाद में युवक को पीटकर किया अधमरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Young man beaten to death over dispute over removal of bike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। रास्ते से बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में कार सवारों ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव भराना निवासी उपेंद्र पुत्र जिलेराम को पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपेंद्र के भाई सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।


कोतवाली क्षेत्र के गांव भराना निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसका भाई उपेंद्र शाम के समय काम से गांव गेसूपुर स्थित बाजार गया था। बाजार में वह बाइक पर खड़ा था। इसी दौरान कार सवार फरमान, अरमान उर्फ फौजी, शहजाद, जावेद, सराफत ने बाइक को हटाने को लेकर उसके भाई के साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लोहे की रॉड से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर वह मौके पर पहुंचा तो उसका भाई बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था। सभी लोग उसे लात, घूंसों से मार रहे थे। शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आने पर धमकी देते हुए फरार हो गए। निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed