फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   You will not have to run around for the certificate, hospitals will be able to issue it

Bulandshahar News: जन्म प्रमाण पत्र के लिए नहीं काटने होंगे चक्कर, अस्पताल कर सकेंगे जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
You will not have to run around for the certificate, hospitals will be able to issue it
नगर पालिका।
बुलंदशहर। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब लोगों को तहसील और नगर पालिका कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। इसके लिए जल्द ही जिले के निजी अस्पतालों को यूनिक आईडी जारी की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद अस्पताल के स्टाफ की ओर से ही जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया जाएगा। इसके बाद निकाय और ब्लॉक अधिकारियों की ओर से इस पर डिजिटल हस्ताक्षर किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में प्रतिमाह औसतन 10 हजार जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन किया जाता है। वर्तमान प्रक्रिया के तहत बच्चा पैदा होने के एक माह के अंदर संबंधित अस्पताल की ओर से नगर निकायों को सूचना भेजी जाती है। इसके आधार पर नगर पालिका अधिकारी सीधे प्रमाण पत्र जारी कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि एक वर्ष की अवधि तक सीएमओ कार्यालय और इसके बाद एसडीएम कार्यालय में आवेदन करना पड़ता है। एसडीएम कार्यालय से नगर निकाय दस्तावेज जांच के लिए भेजे जाते हैं।
इसके बाद जांच रिपोर्ट के साथ दस्तावेज एसडीएम कार्यालय भेजे जाते हैं। जहां से नगर निकाय अधिकारियों को प्रमाण पत्र जारी करने की कार्रवाई की जाती है। अब शासन की ओर से इसमें बदलाव करने की तैयारी की जा रही है। योजना के तहत जिले के सभी निजी अस्पतालों को एक यूनिक आइडी जारी की जाएगी।
प्रसव के समय आवश्यक दस्तावेज लेकर अस्पताल के स्टाफ की ओर से ही जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया जाएगा। इसके बाद आवेदन पर ऑनलाइन माध्यम से नगर निकायों के अधिकारी इस पर अपनी रिपोर्ट लगाएंगे। इससे जन्म प्रमाण पत्र बनाने में लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा।

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डाॅ. अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई करते हुए लोगों को राहत दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed