फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   yogi adityanath said in bulandshahr we will not allow kairana to fulfill the dream of making kashmir

UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला, बोले- कैराना को कश्मीर बनाने का सपना नहीं होने देंगे पूरा

Sat, 22 Jan 2022 10:07 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 22 Jan 2022 10:07 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2012 में सपा की सरकार बनते ही प्रदेश में सबसे पहले अयोध्या में राम जन्म भूमि पर हुए हमले के आरोपियों के मुकदमे वापस लिए गए थे। जबकि भाजपा की सरकार बनने पर सबसे पहले बूचड़ खाने बंद कराने, बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्कवायड को प्रभावी तरीके से लागू करने और किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये कर्जमाफ करने का फैसला लिया था। 

विज्ञापन
yogi adityanath said in bulandshahr we will not allow kairana to fulfill the dream of making kashmir
तदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नगर में आयोजित प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कैराना को कश्मीर बनाने का सपना कभी पूरा नहीं होने देंगे। देवबंद में एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर इसलिए बनाया गया है, ताकि विपक्ष के सपनों को पूरा होने से रोका जा सके। उन्होंने गिरधारी नगर में पांच घरों में जाकर लोगों से मतदान की अपील की। 

विज्ञापन


उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता को फर्क साफ दिख रहा है। 2012 के बाद प्रदेश में जो गुंडाराज, माफिया राज था वह 2017 के बाद खत्म हो गया। अब अपराधी या तो जेल में हैं, या प्रदेश छोड़ चुके हैं। सपा के 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के वादे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब प्रदेश में बिजली ही नहीं आएगी तो फ्री में क्या देंगे। 2012 के पहले प्रदेश में बिजली का क्या हाल था, यह सभी लोगों को पता है। यदि उनकी मंशा लोगों के हित में होती तो बिजली की दशा सुधारने के लिए प्रयास करते, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।  
विज्ञापन


सपा ने सरकार बनाते ही आतंकियों के मुकदमे लिए थे वापस 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2012 में सपा की सरकार बनते ही प्रदेश में सबसे पहले अयोध्या में राम जन्म भूमि पर हुए हमले के आरोपियों के मुकदमे वापस लिए गए थे। जबकि भाजपा की सरकार बनने पर सबसे पहले बूचड़ खाने बंद कराने, बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्कवायड को प्रभावी तरीके से लागू करने और किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये कर्जमाफ करने का फैसला लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 से पहले मंत्री बनते ही पहले बनाते थे अपना बंगला 
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में जब भी कोई नेता मंत्री बनता था, तो पहले वह अपना बंगला बनाता था। इसके बाद उनकी नजर में परिवार का मतलब केवल अपना परिवार होता था, जबकि भाजपा सरकार के मंत्रियों ने दिखाया कि परिवार का मतलब प्रदेश की 25 करोड़ जनता है। अब गरीबों के लिए 43 लाख मकान दिए गए हैं, जिससे साफ है कि प्रदेश की सरकार गरीबों व किसानों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। 

पहले गैंगस्टर चलाते थे थाना, अब मांग रहे माफी 
प्रदेश में हुए दंगा, उपद्रव की स्थिति को लेकर कहा कि पहले प्रदेश में प्रत्येक तीन दिन में दंगा, उपद्रव होता था। गैंगस्टर थाना चलाते थे और गरीब लोगों की जमीनों पर कब्जे किए जाते थे। उपद्रव करते हुए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते थे। भाजपा सरकार बनने के बाद न केवल दंगा, फसाद खत्म हुए बल्कि उपद्रव कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले आरोपी माफी मांग रहे हैं। दंगाईयों को डर है कि दंगा करने के बाद ऐसा न हो कि चौराहे पर पोस्टर लगाए जाए और संपत्ति नीलाम हो जाए। 


गठबंधन की सूची दिख रही विनाश की सूची 
पहले चरण के चुनाव के लिए गठबंधन की जारी की गई सूची पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गठबंधन के प्रत्याशियों की पहली सूची विकास की सूची कम विनाश की सूची अधिक दिख रही है। उन्होंने अपराधियों और माफियाओं को टिकट दिया है, जो क्षेत्र के विकास के बजाए अपराध को ही बढ़ावा देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed