फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Worship Lakshmi-Ganesh from 7:08 pm to 8:18 pm today.

आज शाम 7:08 बजे से 8:18 बजे तक करें लक्ष्मी-गणेश का पूजन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
Worship Lakshmi-Ganesh from 7:08 pm to 8:18 pm today.
नगर के चौक बाजार में साज-सज्जा को लेकर खरीदारी करती युवतियां। संवाद
बुलंदशहर। दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के लिए सही समय का विशेष महत्व होता है। इसी से पूजन का पूर्ण फल प्राप्त होता है। सोमवार को लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 7:08 बजे से 8:18 बजे तक रहेगा। इसके लिए घर-घर तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन

पं. कैलाश शर्मा ने बताया कि अमावस्या सोमवार को दोपहर 3:44 बजे से मंगलवा शाम 5:54 बजे तक रहेगी। सोमवार प्रदोष काल शाम 5:46 बजे से लेकर रात 8:18 बजे तक रहेगा। इस काल के भीतर पूजन करने से मां लक्ष्मी की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है। वहीं, लक्ष्मी पूजन का महा शुभ मुहूर्त विशेष रूप से शाम 7:08 बजे से 8:18 बजे तक रहेगा। यही समय सबसे अनुकूल और शुभ माना जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान दक्षिणावर्ती शंख, श्रीयंत्र, गोमती चक्र, हल्दी की गांठ, कौड़ियां, श्रीफल की स्थापना करने से सुख, सौभाग्य, आरोग्य और धनवृद्धि होती है। इन वस्तुओं को लक्ष्मी पूजन में शामिल कर तिजोरी या पूजा स्थान पर स्थापित करें। श्रद्धा से की गई पूजा से घर में धन, वैभव और सुख-समृद्धि का स्थायी वास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रातःकाल स्नान कर भगवान विष्णु के नाम से दीपक प्रज्ज्वलित करें। दोपहर में पितरों के लिए तर्पण और दान करें। यह पितृ ऋण से मुक्ति और आशीर्वाद के लिए आवश्यक है। सायंकाल (प्रदोष काल) में गणेश, महालक्ष्मी और कुबेर का पूजन करें। मुख्य द्वार, रसोई, तिजोरी, तुलसी, स्नानघर समेत घर के प्रमुख स्थानों पर 13 दीपक जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed