फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Workers should get their renewal done by November 15

Bulandshahar News: श्रमिक 15 नवंबर तक कराएं अपने नवीनीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश भवन व अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की संचालित किसी भी योजना का लाभ पाने के लिए निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकृत होना अनिवार्य है। ऐसे श्रमिक जिनका पंजीकरण कार्ड बना है लेकिन नवीनीकरण चार वर्ष या उससे अधिक समय से नहीं कराया गया, उन्हें एक बार फिर मौका दिया गया है। ऐसे श्रमिक 15 नवंबर तक नवीनीकरण करा लें। इसके इसके बाद मौका नहीं मिलेगा। सहायक श्रमायुक्त पल्लवी अग्रवाल ने बताया कि श्रमिक अपना पंजीकरण व पंजीकृत निर्माण श्रमिक अपना नवीनीकरण सीएससी ई-डिस्ट्रिक्ट सेंटर व सीएससी ईजीओवी सेंटर व बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से करा सकते हैं। इसके बाद बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं, पंजीयन प्रक्रिया व नवीनीकृत की अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट upbocw.in से ले सकते हैं। बताया कि नवीनीकरण न कराने वाले श्रमिक स्वत: निष्क्रिय सूची में शामिल हो जाएंगे और उनकी गणना पंजीकृत निर्माण श्रमिकों में नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed